सीतामढ़ी: चीनी मिल चालू कराने को लेकर फिर से उठी मांग, किसान और कर्मियों का ने तेज किया आंदोलन

    सीतामढ़ी: चीनी मिल चालू कराने को लेकर फिर से उठी मांग, किसान और कर्मियों का ने तेज किया आंदोलन

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): सीतामढ़ी के बंद पड़े रीगा चीनी मिल को फिर से शुरु करने की मांग को लेकर स्थानीय किसान और मिल के कर्मियों ने अब अपना आंदोलन तेज कर दिया है. मिल को फिर से शुरु करने की सभी संभावनाओं पर विराम लग चुका है. मिल पर तकरीबन 250 करोड़ की देनदारी है. तीन बड़े कंपनियों ने चीनी मिल को टेक ओभर करके उसको फिर से शुरु करने के लिये अपना प्रपोजल दिया था. लेकिन उन तीनों कंपनिय़ों ने अपने प्रपोजल को वापस कर लिया. अब निर्णय यह हुआ है कि चीनी मिल के लोहे के सामान को काट काट कर बेचा जाये और उसपर बकाये राशि की वसूल की जाये. इस निर्णय के बाद से किसान और कर्मियों में भारी आक्रोश है. किसान संगठन का कहना है कि जो ऐसा करने यहां आयेगा उसकी जमकर पिटाई होगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news