अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बताया भतीजा ने ही रचा था षड्यंत्र

    अधिवक्ता से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बताया भतीजा ने ही रचा था षड्यंत्र

    जमुई(JAMUI): जमुई पुलिस ने अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी की मांग करने के मामले में 24 घानते पहले दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. मामला जमुई व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामदेव सिंह से रंगदारी मांगने का है. बताया गया किसी ने अधिवक्ता को मोबाइल पर कॉल कर रंगदारी के 5 लाख रुपये मांगे. नहीं तो गोली मारने की धमकी दी. धमकी मिलने के बाद अधिवक्ता घबरा गए और तत्क्षण इसकी सूचना जमुई एस पी, एस डी पी ओ और थानाध्यक्ष को दी. चूंकि मामला एक वरिष्ठ अधिवक्ता का था इसलिये पुलिस तुरन्त सक्रिय हो गई. मोबाइल नम्बर को ट्रैक करने पर उसका लोकेशन जहानाबाद मिला. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जहानाबाद पुलिस के सहयोग से 2 लोगों को धर दबोचा. उन्होंने पूछ ताछ में बताया कि इस पूरे प्रकरण का सूत्रधार पीड़ित अधिवक्ता श्यामदेव सिंह का भतीजा सुनील सिंह है. उसी के कहने पर उनलोगों ने कॉल कर रंगदारी मांगी थी और पूर्व में भी श्यामदेव सिंह से रुपये ले चुका है.

    आरोपियों ने बताया कि कुछ माह पूर्व इन लोगों की मुलाकात प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान जमूई में सुनील सिंह से हुई थी फिर सुनील सिंह ने रुपयों का लालच देकर इन्हें ये काम करने के लिए तैयार किया था. पुलिस का मानना है कि यह पूरा मामला संदिग्ध और षड्यंत्र भरा है. फिलहाल दोनों अपराधी, पीड़ित और सूत्रधार सुनील सिंह से पूछ ताछ की जा रही है. चूंकि मामला काफी पेंचीदा है इसलिये पूरे मामले की तह तक जाने में समय लगेगा.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news