समस्तीपुर: भीड़ ने तीन लुटेरों की जमकर की पिटाई, एक की इलाज के दौरान मौत

    समस्तीपुर: भीड़ ने तीन लुटेरों की जमकर की पिटाई, एक की इलाज के दौरान मौत

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR): समस्तीपुर के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के पटोरी थाना अंतर्गत धमौन में सीएसपी संचालक से लूटपाट के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा अपराधियों की जमकर पिटाई की गई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि ग्रामीणों की भीड़ लुटेरों को खेत में लगे पानी के बीच जमकर पिटाई की फिर उसे खींचकर बाहर निकाला. बताते चलें कि 3 की संख्या में अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक को लूटने की कोशिश की गई थी. इस मामले में ग्रामीणों के द्वारा पिटाई के बाद तीन अपराधियों को पुलिस को सौंपा गया था. जिसमें से एक अपराधी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं दो अपराधियों का इलाज चल रहा है. इस मामले में पटोरी डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी वह की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news