दुखद! घर में बज रही थी शहनाई की धुन, तभी परिवार के तीन लोगों की मौत की आई खबर, पढ़ें फिर क्या हुआ

    दुखद! घर में बज रही थी शहनाई की धुन, तभी परिवार के तीन लोगों की मौत की आई खबर, पढ़ें फिर क्या हुआ

    मोकामा(MOKAMA):मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में एक बड़ा हादसा हुआ है.जहां गंगा नदी में स्नान कर रहे 8 युवक डूब गए.इस हादसे के बाद अन्य युवकों को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया,लेकिन एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई, जिसकी पहचान मो. मेराज, मो. इब्राहिम व मो. अमीर के रूप में हुई है. पीड़ित परिवार के घर शादी की बज रही शहनाई अचानक मातम में बदल गयी.

    लोकल गोताखोरों ने तीनों युवकों की लाश बरामद की

    मिली जानकारी के मुताबिक सभी युवक बाहर रहकर काम करते थे, जो अपने गांव शादी में शामिल होने आये थे.ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा नदी में बालू की अवैध कटाई के कारण हुआ है. हादसे के बाद लोकल गोताखोरों ने तीनों युवकों की लाश बरामद की. इस हादसे ने दरियापुर गांव मातम में बदल में तब्दील हो गया. हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया. इसके पहले भी अवैध कटाई ने तीन दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से मौत मोकामा में हो चुकी है.

    पढ़ें क्या है लोगों की मांग

    लोगों ने हरेक हादसे के बाद अधिकारियो से एसडीआरएफ की तैनाती मोकामा में किये जाने की मांग की लेकिन आजतक नहीं हो पाया है.जिससे बेगूसराय रेस्क्यू टीम बुलाया जाता है, जिसे आने में काफ़ी वक्त लगता है, तबतक हादसे के शिकार लोगों की मौत हो जाती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news