किशनगंज: कैश वैन से 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस 

    किशनगंज: कैश वैन से 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस 

    किशनगंज(KISHANGANJ): किशनगंज से सटे बिहार बंगाल सीमा के समीप पश्चिम बंगाल के चाकुलिया थाना के रामपुर के समीप राष्ट्रीय राज मार्ग 27 पर बंदूक की नोक पर एसआईएस कैश वैन से दो करोड़ तीन लाख रुपये लूटने का सनसनी मामला प्रकाश में आया है. घटना के बारे बताया जाता है कि किशनगंज स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच से  कुल दो करोड़ चालीस लाख रुपये लेकर,एसआईएस के दो कैश अधिकारी दो गन मैन के साथ कैश वैन पर सवार होकर एटीएम में रुपये डालने निकले थे. जहां पश्चिम पाली स्थित एटीएम मशीन में कैश डालकर खगड़ा बीएसएफ कैंप के समीप एटीएम मशीन में एसआईएस के दोनों कैश अधिकारी विनय कुमार मंडल और दशरथ राउत एटीएम मशीन में पैसे डाल रहे थे. जहां पर  सुरक्षा का जिम्मा गन मैन सुल्तान पर था. वहीं  दूसरा गन मैन मुहम्मद गुलजार हुसैन और ड्राइवर जमील अख्तर रुपये से भरी कैश वैन लेकर कैश वैन में डीजल भरवाने बंगाल के रामपुर स्थित पैट्रोल पंप के लिए निकले थे.  पेट्रोल पंप के नज़दीक राष्ट्रीय राज्य मार्क पर उन्हें जीपीएस चेक करने का हवाला देकर कैश वैन रोकने का इशारा किया. बाद में हथियार से लैश चार की संख्या में अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर कैश वैन का सारा रुपया लूट लिया और एक स्कार्पियो में सवार होकर भाग निकले. 

    किशनगंज पुलिस एसआईएस के पांचों कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

    बताया जाता है कि एसबीआई ब्रांच से कुल दो करोड़ चालीस लाख रुपये निकाले गए थे,जिसमें से दो एटीएम में अधिकारियों के द्वारा 37 लाख रुपये डाल दिया गया था और बाकी दो करोड़ तीन लाख रुपये कैश वैन में थी जिसे अपराधियों ने लूट लिया. वहीं घटना की सूचना के बाद किशनगंज पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची. लेकिन घटना स्थल बंगाल की सीमा होने से बंगाल की पुलिस को किशनगंज पुलिस के द्वारा सूचना दी गई. लेकिन मौके पर बंगाल पुलिस नहीं पहुंची. वहीं कैश वैन के चालक और गन मैन इसे लूट की घटना बताने में जुटी है. जबकि किशनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इस घटना को एसआईएस के कर्मी,गन मैन और चालक की आपस मे मिलीभगत से सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम देने की योजना बता रहे हैं. किशनगंज पुलिस एसआईएस के पांचों कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ ने दावा किया है कि एसआईएस के कर्मी की आपस मे मिलीभगत कर लूट की घटना को अंजाम दिया है. मामले की अनुसंधान की जा रही है. पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर राज पर से पर्दा उठा देगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news