RRR फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' प्रतिष्ठित ऑस्कर अकैडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित, भारत के लिए गर्व की बात

    RRR फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' प्रतिष्ठित ऑस्कर अकैडमी अवॉर्ड के लिए नामांकित, भारत के लिए गर्व की बात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): RRR' फिल्म भारत को गौरव प्रदान कर सकता है. वैसे इसमें गोल्डन ग्लोब अवार्ड तो जीता ही है, लेकिन अब ऑस्कर एकेडमी अवार्ड की बारी है. एसएस राजामौली ने बहुत ही भावुक तरीके से अपनी भावना को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

    मंगलवार को ऑस्कर एकेडमी अवार्ड की सूची को जारी किया गया. इस सूची में RRR फिल्म का गाना 'नाटू- नाटू.....'ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित हुआ है.संपूर्ण भारत वासियों के लिए एक गौरव का विषय है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में इस फिल्म के प्रशंसकों की बड़ी संख्या है. बावजूद इसके इसका यह गाना ही शॉर्टलिस्टेड किया गया.

     ‌स्वतंत्रता आंदोलन के विषय से जुड़े इस फिल्म की पटकथा काफी ऐतिहासिक और भावनात्मक रही है. जिस कारण से इस ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा बिजनेस किया है. भारतीय फिल्म प्रशंसकों ने एसएस राजामौली को 'नाटू-नाटू...' गाना के ऑस्कर अवार्ड के लिए नामांकित होने पर बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news