रोहतास: बोधगया घूमने आए एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, 5 घायल

    रोहतास: बोधगया घूमने आए एक ही परिवार के 7 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, 5 घायल

    रोहतास(ROHTAS):रोहतास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो एक खड़े कंटेनर से टकरा गई,हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना बिहार के सासाराम जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर हुई है. बता दें कि स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे. 

    एक ही परिवार के 12 लोग एक स्कॉर्पियो से कैमूर से बोधगया आए थे. यह लोग घूमने के लिए बोध गया आए थे. घर लौटने के क्रम में रोहतास के शिवसागर के पास हाईवे पर इनकी स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि पहले सुबह कैमूर लौट के क्रम में हाईवे पर किनारे खड़े कंटेनर में स्कॉर्पियो सीधे जाकर घुस गई. पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो का चालक झपकी ले रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई.

    जानिए हादसे के बारे में और विस्तार से

    कैमूर के शिवसागर थाना की पुलिस घटना के तुरंत बाद पहुंची हेलो को किसी तरह से स्कॉर्पियो से निकला गया. यह सभी कुदरा गांव के बताए गए हैं. मरने वालों में पांच महिलाएं हैं और दो बच्चे. घायलों को नेशनल हाईवे पर तैनात एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कई गंभीर हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news