रजिया गुंडों में फंस गई... बिल्लियों के झुंड में फंस गया चूहा, फिर हुई ऐसी हालात, VIDEO देखते ही निकल गई हंसी


टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिल्ली और चूहे की जानी दुश्मनी होती है. बिल्ली कहीं भी चूहा को देखती है तो दौड़ा-दौड़ा कर मारती है, पकड़ती है.वही चूहा बिल्ली मौसी को देखते ही उड़न छू हो जाता है.ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे अरबों की झुंड में एक छोटा सा चूहा फैंस बन गया.समझ में नहीं आ रहा है कि व
ह करें तो क्या करें.वीडियो को जो भी देख रहा है उसकी हंसी निकल जा रही है.
बिल्लियो के झुंड में दुबका हुआ है चूहा
वीडियो में कमरे के अंदर बिल्लियां चूहे को घेरकर बैठी है और चूहे की डर के मारे हालत खराब है. वो डर से डोर स्टॉपर के ऊपर चढ़ गया है और बिल्लियों से बचने की कोशिश में लगा हुआ है.पहले तो वो दरवाजे के ऊपर चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन एक छलांग मारते ही वो नीचे गिर जाता है. इसके बाद तो एक बिल्ली उसपर झपट्टा मारने की कोशिश करती है, लेकिन फिर छोड़ देती है. वहीं, बेचारे चूहे को भागने का कोई रास्ता ही नजर नहीं आता.
काफी धमाल मचा रहा है वीडियो
वीडियो को प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @Digital_khan01 नाम की आईडी से शेयर किया गया.जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘रजिया गुंडों में फंस गई.30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर प्रति मिलियन व्यूज मिल चुके है.लोग इसको काफी ज्यादा लाइक शेयर और कमेंट कर रहे है.वीडियो इतना मज़ेदार है कि जो भी इसको देख रहा है वह एक बार जरूर हंसने को मजबूर हो रहा है.
वीडियो को मिल चुके है मिलियन व्यूज
वीडियो पर लोग काफी मजेदार फनी कमेंट कर रहे है एक यूजर ने लिखा है ‘रजिया के बचने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है, चारों तरफ से घिर गई है’. वहीं, एक यूजर ने लिखा है, ‘लगता है रजिया का खेल खत्म हो जाएगा’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘उसको मदद मिलनी चाहिए मासूम बच्ची को कुछ हो ना जाए’.
4+