बिहार के बाद अब 12 राज्यों में SIR करवा रहा चुनाव आयोग, ऑनलाइन ऐसे भरें जाएंगे SIR फॉर्म, जान लीजिए पूरी डीटेल


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू कर दिया है. इस दौरान गलतियां सुधारने के साथ-साथ दोहराए गए नाम और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे. बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर फॉर्म बांट रहे हैं, जबकि मतदाता ऑनलाइन भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
अगर आप दूसरे शहर में शिफ्ट हो गए हैं या घर पर BLO उपलब्ध नहीं हुआ है, तो ऑनलाइन फॉर्म भरना एक आसान विकल्प है.
ऑनलाइन SIR फॉर्म भरने से पहले यह शर्त पूरी करें
आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक होना चाहिए
अगर लिंक नहीं है, तो फॉर्म-8 भरकर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं
आधार कार्ड और वोटर आईडी की जानकारी एक जैसी होनी चाहिए
ऑनलाइन SIR फॉर्म कैसे भरें?
वेबसाइट: voters.eci.gov.in
ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक
स्टेप 1 – रजिस्ट्रेशन/लॉगइन
वोटर पोर्टल ओपन करें और लॉगइन करें
“वोटर लिस्ट में नाम खोजें” वाले विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 2 – पिछली SIR लिस्ट में नाम देखें
राज्य, जिला और पोलिंग स्टेशन चुनकर पिछली सूची में अपना या परिवार सदस्य का नाम जांचें
स्टेप 3 – Enumeration Form भरें
होम पेज पर Fill Enumeration Form विकल्प पर क्लिक करें
EPIC नंबर डालकर जानकारी चेक करें
मोबाइल नंबर लिंक कर OTP से वेरिफाई करें
स्टेप 4 – पहचान की पुष्टि
तीन में से एक विकल्प चुनें:
मेरा नाम पिछली SIR लिस्ट में है
माता-पिता/दादा-दादी का नाम सूची में है
परिवार का कोई भी नाम सूची में नहीं है
सभी जानकारी सावधानी से भरें
जरूरत हो तो सफेद बैकग्राउंड वाली फोटो भी अपलोड करें
स्टेप 5 – आधार वेरिफिकेशन
आधार नंबर दर्ज करें → OTP डालें → फॉर्म सबमिट हो जाएगा
फॉर्म सबमिट करने के बाद स्टेटस ट्रैक भी कर सकते हैं.
किन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में हो रहा है SIR?
अंडमान और निकोबार
छत्तीसगढ़
गोवा
गुजरात
केरल
लक्षद्वीप
मध्य प्रदेश
पुडुचेरी
उत्तर प्रदेश
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
4+