रांची (RANCHI) : रांची के कांके में दिनदहाड़े भाजपा नेता सह जिप सदस्य अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज रांची बंद का आह्वान किया है. इसी बीच रांच बंद के दौरान भाजपा धुर्वा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव और वरिष्ठ भाजपा नेता कामेश्वर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. गुरुवार सुबह से ही विपक्षी नेता सभी प्रमुख चौराहों पर दुकानें बंद कराने की कोशिश कर रहे थे. बूटी मोड़, पिठोरियो, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख इलाकों की सड़कें जाम कर दी गई हैं. सुबह नौ बजे तक राजधानी में बंद का व्यापक असर दिखने लगा था.
4+