Asia Cup 2022 : राहुल द्रविड़ नहीं होंगे भारतीय टीम के कोच, जानिए किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

    Asia Cup 2022 : राहुल द्रविड़ नहीं होंगे भारतीय टीम के कोच, जानिए किसे मिल सकती है जिम्मेदारी

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से होने वाली है. इसके लिए भारतीय टीम आज ( 23.08.2022 ) यूएई में रिपोर्ट करेगी. एशिया कप से पहले भी भारत को बड़ा झटका लगा है. एशिया कप से पहले भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. ऐसे में उनका टीम के साथ यूएई जाना और एशिया कप में मौजूद रहना मुश्किल लग रहा है. खबरे है कि उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण ( VVS Laxman ) को कोच बनाया जा सकता है.   

    दरअसल, अब राहुल द्रविड़ का कोरोना टेस्ट 5 दिन बाद ही होगा. अगर पांच दिन बाद वो कोरोना नेगेटिव होते है तो फिर उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन होना होगा. उसके बाद भी वो टीम के साथ जुड़ सकते है कि नहीं उस पर अभी भी संशय बना हुआ है. एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ है.

    राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के हेड कोच की कमान वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकता है. वीवीएस लक्ष्मण आयरलैंड और जिम्ब्बावे में भारचतीय टीम के कोच काम किया है. इसके अलावा वो नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के हेड भी हैं. ऐसे में एशिया कप के लिए वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का कोट लगभग बनना तय माना जा रहा है.

    ये भी देखें:

    सचिन का टूटा रिकॉर्ड, इस भारतीय खिलाड़ी ने कर डाला कमाल

    एशिया कप के लिए भारतीय टीम

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान.

    स्टैंडबाय: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news