प्रशांत किशोर का विपक्ष और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, नीतीश कुमार के बारे में कह डाली बड़ी बात  

    प्रशांत किशोर का विपक्ष और नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, नीतीश कुमार के बारे में कह डाली बड़ी बात  

    पश्चिम चम्पारण(WEST CHAMPARAN): बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर इन दिनों पश्चिमी चंपारण में हैं. इस पदयात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने आजतक किसी से पैसा नहीं लिया है, अब ले रहे हैं. बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि ये टेंट लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और बुद्धि से 10 सालों तक काम किया है. कभी दलाली नहीं की है.

    नीतीश ने मांगी थी मदद

    उन्होंने आगे कहा कि 2014 में चुनाव हारने के बाद नीतीश कुमार ने दिल्ली आकर कहा कि हमारी मदद कीजिए. 2015 में हमलोगों ने उनको जिताने में कंधा लगाया. अभी 10-15 दिन पहले बुलाकर उन्होंने बोला कि हमारे साथ काम कीजिए. हमने कहा कि ये अब नहीं हो सकता है. एक बार जो लोगों को वादा कर दिया है कि 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाना है, वही करेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि एक बार जनबल खड़ा हो गया तो कोई टिकने वाला नहीं है, लिखकर रख लीजिए.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news