अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ARO रांची में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए ARO रांची में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    रांची (RANCHI): अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. Army Recruiting Office Ranchi (ARO रांची) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा. आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक और सही तरीके से दर्ज करने की सलाह दी गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके.

    भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट देखने की सलाह दी गई है.

    प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें, ताकि अंतिम समय में सर्वर या तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके.

    अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची से संपर्क कर सकते हैं. वहीं, जन शिकायत से संबंधित मामलों के लिए रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) भी जारी किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news