क्या आपका भी फोन बार-बार होता है हीट? इस आसान से ट्रिक से गर्म फोन तुरंत हो जाएगा नॉर्मल

    क्या आपका भी फोन बार-बार होता है हीट? इस आसान से ट्रिक से गर्म फोन तुरंत हो जाएगा नॉर्मल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला गैजेट है. ऐसे में फोन्स में हीटींग की समस्या भी अमूमन देखने को मिलती है. कई बार गेम खेलते वक़्त, कोई ऐप ज्यादा देर तक इस्तेमाल करने से या कई बार सिर्फ फोन पर बात करने से ही फोन काफी ज्यादा गर्म हो जाता है. अगर यह समस्या आपको भी बार बार आ रही है तो यहाँ आपको इसका समाधान मिलेगा. 

    फोन अगर गर्म हुआ तो कई लोग फोन को फ्रिज में रख देते हैं या तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं, लेकिन ये तरीके सही नहीं हैं. फोन का ओवरहीट होना सामान्य है, खासकर जब आप लंबे समय तक कैमरा इस्तेमाल करते हैं या हाई-एंड गेम खेलते हैं. हालांकि, अगर फोन ज्यादा देर तक गर्म रहे तो इसका असर बैटरी, प्रोसेसर और दूसरे अंदरूनी पार्ट्स पर पड़ सकता है. ऐसे में लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स को फोन ठंडा करने के सही और सुरक्षित तरीके अपनाने की सलाह देती हैं. साथ ही कुछ गलत तरीकों से बचने की चेतावनी भी दी जाती है.

    गर्म फोन को कैसे करें ठंडा?
    1. अगर संभव हो तो फोन को कुछ मिनट के लिए बंद कर दें. इससे प्रोसेसर पर लोड कम होगा और डिवाइस तेजी से सामान्य तापमान पर आ जाएगा.

    2. फोन का कवर गर्मी को बाहर निकलने से रोक सकता है. यदि फोन ज्यादा गर्म हो रहा है और उसे बंद करना संभव नहीं है, तो कम से कम कवर हटा दें ताकि हीट जल्दी बाहर निकल सके.

    3. फोन में चल रहे बैकग्राउंड ऐप्स भी ओवरहीटिंग का कारण बन सकते हैं. ऐसे में सभी टास्क और ऐप्स क्लोज कर दें. इससे प्रोसेसिंग लोड घटेगा और फोन जल्दी ठंडा होगा.

    4. पावर सेविंग मोड चालू करने से फोन की प्रोसेसिंग स्पीड कम हो जाती है और बैटरी की खपत घटती है. इससे तापमान तेजी से नियंत्रित होता है.

    इन चीजों को करने से बचे?
    फ्रिज या फ्रीजर में न रखें
    फोन को अचानक बहुत ठंडे तापमान में रखने से अंदर कंडेन्सेशन हो सकता है. इससे कैमरा लेंस पर फॉग जम सकती है और आंतरिक पार्ट्स खराब हो सकते हैं.

    गर्म फोन को चार्ज न करें
    यदि फोन पहले से गर्म है, तो उसे चार्ज पर लगाना खतरनाक हो सकता है. इससे बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और ओवरहीटिंग बढ़ सकती है.

    बर्फ न लगाएं
    फोन के पीछे बर्फ रगड़ना भी नुकसानदायक है. इससे अचानक तापमान गिरने पर बैक ग्लास क्रैक हो सकता है और अंदर नमी जमा हो सकती है.

    हल्की गर्मी सामान्य है, लेकिन लगातार ओवरहीटिंग को नजरअंदाज न करें. सही तरीकों से फोन को ठंडा रखें ताकि उसकी बैटरी और परफॉर्मेंस लंबे समय तक सुरक्षित रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news