बेगुसराय में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

    बेगुसराय में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

    बेगुसराय(BEGUSARAI): बेगुसराय में वज्रपात की चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायल अवस्था में परिजनों ने दोनों छात्रों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लभरचक के समीप की है.  

    बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे लोग

    मृतक वयक्ति की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 डुमरी के रहने वाले नंदलाल साह के रूप में हुई है.जबकि घायल छात्र की पहचान डुमरी गांव के रहने वाले रामाश्रय पंडित का 16 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार एवं जितेंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश अंशु के रूप में हुई है. घायल छात्र अजीत कुमार ने बताया कि सोमवार को दोनों दोस्त दोपहर में पढ़ाई करने के लिए जा रहे थे. तभी अचानक तेज बारिश होने लगी. इसके बाद बारिश से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे छुप गए थे. उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से यह हादसा हुआ.

    फिलहाल इस घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दे दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news