लालू परिवार से बेदखल होने के 7वें दिन तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, माता-पिता को लेकर कही बड़ी बात

    लालू परिवार से बेदखल होने के 7वें दिन तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी, माता-पिता को लेकर कही बड़ी बात

    पटना(PATNA): राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव को पार्टी से निलंबित और परिवार से बेदखल किए जाने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में उथल-पुथल मची रही. परिवार के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर जमकर बयानबाजी हुई. जहां एक ओर ऐश्वर्या राय से जुड़े विवादों ने मीडिया में हलचल मचाई, वहीं अनुष्का यादव के भाई ने भी खुलकर बयान दिया लेकिन पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. सात दिनों की चुप्पी के बाद आखिरकार उन्होंने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट कर अपनी चुप्पी तोड़ी.

    मेरे प्यारे मम्मी-पापा... आप ही मेरी पूरी दुनिया हैं तेज प्रताप यादव ने लिखा

    मेरे प्यारे ममी पापा....मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश.आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, न कुछ और.पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें. इस पोस्ट के माध्यम से तेज प्रताप ने एक ओर जहां अपने माता-पिता के प्रति गहरी भावनात्मक निष्ठा प्रकट की, वहीं पार्टी के अंदर चल रही राजनीति पर भी इशारों में तीखा हमला किया.

    पार्टी के अंदर ‘जयचंद’ जैसे लोगों पर साधा निशाना

    तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में "जयचंद जैसे लालची लोग" कहकर इशारों-इशारों में उन लोगों की ओर इशारा किया जो उनकी नजर में पार्टी के भीतर षड्यंत्र कर रहे है. यह बयान साफ तौर पर पार्टी के अंदर जारी सत्ता संघर्ष और पारिवारिक मतभेदों की ओर इशारा करता है. गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव को राजद ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था साथ ही, सूत्रों के अनुसार, उन्हें परिवारिक बैठकों और निर्णयों से भी बेदखल कर दिया गया है. यह घटनाक्रम कई निजी और राजनीतिक विवादों के बाद सामने आया है, जिसमें पारिवारिक रिश्तों में तनाव की बात सामने आती रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news