Weather Alert: 3-4 जून को झारखंड में तबाही मचा सकता है मौसम, वज्रपात से रहें सावधान, पढ़े आज के मौसम का हाल

    Weather Alert: 3-4 जून को झारखंड में तबाही मचा सकता है मौसम, वज्रपात से रहें सावधान, पढ़े आज के मौसम का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पिछले 24 घंटे में झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई हालांकि कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां चाईबासा में खूब बिजली कडकी जिससे लोग सहम गए. वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कुछ जिलों में दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है. वही गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है.

    3-4 जून को झारखंड में तबाही मचा सकता है मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज राजधानी रांची में भले ही बादल छाए रहे लेकिन मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है. वही 3 और 4 जून को झारखंड के उत्तरी भाग और इसके निकटवर्ती क्षेत्र में मौसम का व्यापक असर देखा जा सकता है.जहां गरज के साथ बारिश होगी वहीं वज्रपात की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    पढ़े अब तक झारखंड में कितनी हुई है बारिश

    वहीं अब तक अगर झारखंड में के कुछ जिलों में बारिश की बात की जाए तो सबसे अधिक बोकारो में 356.8मिमी,जमशेदपुर में 298.9 मिमी,वही राजधानी रांची में अब तक 211.3 मिमी,चाईबासा में 336.2 मिमी तो वही मेदिनीनगर में 140.8 मिमी बारिश हो चुकी है. वही अन्य जिलों में हल्की फुल्की बारिश देखी गई है.

    अगर तीन-चार दिनों में झारखंड के तापमान  में नहीं आयेगा कोई बदलाव

    वहीं पिछले 24 घंटे में झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. वही मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 3 दिनों में झारखण्ड के अधिक्तम और न्युनतम तापमान में किसी बड़े परिवर्तन की कोई सम्भावना नहीं जताई गई है. वही आज झारखण्ड का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढें कब होगी झारखंड में मानसून की एंट्री

    वहीं मौसम विभाग का कहना है कि केरल में भले ही इस बार 8 दिन पहले मानसून की एंट्री हो चुकी है लेकिन झारखंड में इसके आने में काफी ज्यादा देरी हो रही है क्योंकि मानसून केरल में स्थिर है,जिसकी वजह से इसे झारखंड पहुंचने में अभी कुछ समय लग सकता है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news