ओह गॉड! कार और बाइक के बीच भयानक टक्कर, 4 दोस्त 14 फ़ीट हवा में उड़े और सब खत्म, देखिए हादसे का भयंकर वीडियो

    ओह गॉड! कार और बाइक के बीच भयानक टक्कर, 4 दोस्त 14 फ़ीट हवा में उड़े और सब खत्म, देखिए हादसे का भयंकर वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): वैसे तो रोज़ाना देश के अलग-अलग हिस्सों में सड़क हादसे होते रहते है, जिसमे लोग अपनी जान गंवाते हैं, लेकिन आज हम जिस सड़क हादसे के बारे में बात करनेवाले हैं उसको देखकर और सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. जहां एक सेकंड के अंदर ही चार जिंदगियों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया. इस हादसे का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल पूरा मामला यूपी के गोरखपुर का है. जिसको देखकर लोग हैरान हो रहे है.

    4 दोस्त 14 फ़ीट हवा में उड़े और सब खत्म

    आपको बतायें कि चार दोस्त एक ही बाईक पर सवार होकर गोरखपुर की ओर जा रहे थे, जहां सामने से आ रही तेज रफ़्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं चारों दोस्त 14 फिट हवा में उछल कर सड़क पर गिर गये, जहां मौके पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया, क्योंकि मृतकों में एक की आज ही सगाई होनेवाली थी.

    कार और बाइक के बीच भयानक टक्कर से हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी गोरखपुर की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार कार ने उन्हें हाईवे पर टक्कर मार दी.

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    टक्कर कितनी जोरदार थी इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार चारों युवक 14-14 फीट ऊंचे हवा में उड़ने लगे और फिर सड़क पर गिरकर मौत हो गई. ये पूरी घटना बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसको शेयर कर रहे है. वीडियो को देखकर एक पल के लिए लोग सहम जा रहे है.

    चारों में से एक की आज होनी थी सगाई

    बताया जा रहा है कि मृतकों में प्रद्युम्न कुमार, सुनील कुमार, अरविंद कुमार और राहुल कुमार शामिल है. घटना के बाद मौजुद लोगों ने घायलों को सीएससी अस्पाताल पहुंचाया लेकिन मौके पर सभी को मौत हो चुकी थी वही मृतक राहुल कुमार की आज सगाई होनी थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news