सदर अस्पताल की लापरवाही से नवजात की गई जान, परिजनों में आक्रोश 

    सदर अस्पताल की लापरवाही से नवजात की गई जान, परिजनों में आक्रोश 

    सीतामढ़ी(SITAMADHI): बिहार के सीतामढ़ी जिले में अंतिम यात्रा के दौरान अर्थी से नवजात के उठने के बाद जिला के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है. आक्रोशित परिजनों ने डुमरा पीएचसी के चिकित्सकों पर  लापरवाही का आरोप लगाया है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. बताया जाता है सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के भिषा गांव के रहने वाले अमित कुमार की पत्नी सरस्वती देवी को प्रसव के लिए डुमरा पीएचसी में भर्ती कराया था. देर शाम तकरीबन 6 बजे सरस्वती देवी ने एक बच्चे को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित बताया. जब बच्चे का दाह संस्कार करने के लिए उसके परिजन लेकर जा रहे थे तो बच्चे में सांस चल रही थी. जिसके बाद बच्चे को आनन फानन में शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां तकरीबन एक घंटे के इलाज के बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया. परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते बच्चे को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई होती और  चिकित्सकों ने लापरवाही नहीं किया होता तो उसकी जान बच सकती थी. इधर दूसरी ओर परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अस्पताल में पुलिस को बुला लिया गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news