मोतिहारी: टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) लदा तेल टैंकर पलटा, लोगों में मची फ्यूल लूटने की होड़

    मोतिहारी: टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) लदा तेल टैंकर पलटा, लोगों में मची फ्यूल लूटने की होड़

    मोतिहारी(MOTIHARI): पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) लदा एक तेल टैंकर पलट गया. जिसके बाद टैंकर से एटीएफ का रिसाव होने लगा और आस-पास के ग्रामीणों में उसे लूटने की होड़ लग गई. हालांकि, इस घटना में टैंकर का ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं. तेल टैंकर बरौनी से एटीफ लोड करके काठ्मांडू के लिए जा रहा था. टैंकर का मालिक मुंशी मौके पर पहुंचा और क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया गया.

    मिट्टी में धंसने के कारण पलटा टैंकर

    आपको बता दें कि नेपाल आयल कॉरपोरेशन का तेल टैंकर बरौनी से एविएशन टर्बाइन फ्यूल(एटीएफ) लेकर काठ्मांडू के लिए निकला था. इस बीच देर रात घने कोहरे के करना हाइवे पर कुछ दिख नहीं रहा था. उसी दौरान सुगौली थाना क्षेत्र स्थित सिकरहना नदी के पुल के पास धुंध के कारण सड़क पर नए भरे गए मिट्टी में फंस कर टैंकर धंसने लगा और मिट्टी में धंसने के कारण टैंकर एनएच 527डी के नीचे पलट गया. टैंकर कई पलटी मारते हुए नीचे चला गया. हालांकि, इस घटना में ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बच गए. लेकिन टैंकर पलटने के बाद उसमें रिसाव होने लगा. ड्राइवर ने टैंकर पलटने की जानकारी रक्सौल में कम्पनी के मुंशी बब्लू कुमार और पुलिस को जानकारी दी. मुंशी बब्लू घटनास्थल पर पहुंचा और टैंकर को निकालने में जुट गया. जबकि पुलिस ने तत्काल वहां चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी.

    लोगों में मची लूटने की होड़

    स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली. तो जिसे जो बर्तन मिला, वह उसे लेकर टैंकर की तरफ दौड़ पड़ा और एटीएफ को लूटने में लग गया. चौकीदारों के मना करने पर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे. सभी में ज्यादा-से-जयादा एटीएफ लूटने की होड़ मची थी. हालांकि अब जेसीबी के माध्यम से पलटे हुए टैंकर को सीधा कर दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news