संसद की सुरक्षा में भारी चूक, सुरक्षा कर्मियों को छकाते हुए अज्ञात व्यक्ति पहुंचा वेल में, कार्यवाही स्थगित

    संसद की सुरक्षा में भारी चूक, सुरक्षा कर्मियों को छकाते हुए अज्ञात व्यक्ति पहुंचा वेल में, कार्यवाही स्थगित

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): संसद परिसर में एक बड़ी घटना हो गई. यहां पर सुरक्षा में भारी कमी देखी गई.संसद की कार्यवाही चल रही थी.लोकसभा के अंदर वेल में अज्ञात व्यक्ति घुस आया.वह सुरक्षा कर्मियों को हटाते हुए सदन के अंदर पहुंच गया. अचानक इस दृश्य को देखकर पूरे सदन में अफरा तफरी मच गई. बाद में उसे पकड़ लिया गया.उससे पूछताछ की जा रही है.

    आज ही के दिन 2001 में हुआ था हमला

    संसद पर हमला 2001 में किया गया. आज तारीख भी वही है. अज्ञात व्यक्ति के सदन के अंदर घुस जाने से  अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे.उसे समय राजेंद्र अग्रवाल सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे थे. पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर से लोकसभा सदस्य खगेन मुर्मू बोल रहे थे तभी यह अचानक घटना घटी. 22 साल पूर्व आज ही के दिन पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने संसद पर हमला किया था जिन में कई सुरक्षा कर्मी और अन्य लोग शहीद हो गए थे आज उन्हें सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले श्रद्धांजलि भी दी गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news