मंईयां सम्मान योजना: हेमंत निभा रहें अपना वादा, फिर 84 हजार लाभुकों के खाते में भेजी गई योजना की राशि

    मंईयां सम्मान योजना: हेमंत निभा रहें अपना वादा, फिर 84 हजार लाभुकों के खाते में भेजी गई योजना की राशि

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक बार फिर सरकार ने मंईयां योजना के लाभुकों को खुशखबरी दी है. पलामू के 84 हजार लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई है. मंईयां सम्मान योजना की राशि अब तक जिन महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची थी, अब तीन माह की राशि एक साथ भेज दी गई. जानकारी के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा विभाग 86 हजार महिलाओं के बैंक खाते में राशि नहीं भेज पाया था. गुरुवार को सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शेष 84 हजार महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेज दिए हैं. कुछ दिन पहले झारखंड सरकार की कैबिनेट में शेष बची महिलाओं के खाते में भी राशि भेजने की घोषणा की गई थी. जिन महिलाओं के पास बैंक खाता और केवाईसी नहीं है, उन्हें अब योजना का लाभ लेने में परेशानी होगी.

    इन महिलाओं की योजना सूची से हटाया जाएगा नाम

    मंईयां योजना को लेकर सरकार का कहना है कि अगर कोई महिला लगातार तीन किस्तों के लिए सत्यापन में विफल रहती है या उसके दस्तावेज अधूरे रहते हैं, तो उसका नाम योजना सूची से हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि योजना की राशि वास्तविक जरूरतमंद और पात्र महिलाओं तक पहुंचे. इसके जरिए फर्जी लाभार्थियों और दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने वालों को बाहर किया जा सकेगा.

    जानिए किन महिलाओं को अप्रैल 2025 से नहीं मिलेगा पैसा

    1. आधार लिंक न होना-सरकार उन महिलाओं की किस्त रोकेगी, जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है.
    2. भौतिक सत्यापन अधूरा- कई लाभार्थी महिलाओं का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. अगर आपने अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, तो इस महीने से योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा.
    3. बैंक खाता बंद या निष्क्रिय-जिन महिलाओं के बैंक खाते बंद हैं या डीबीटी के लिए सक्रिय नहीं हैं, उनकी किस्त नहीं आएगी.
    4. गलत विवरण/दस्तावेज-अगर आवेदन में गलत आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड या मोबाइल नंबर दिया गया है, तो भी राशि रोक दी जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news