कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार में शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक युवक के प्राणपुर थाने पुलिस हिरासत में मौत हो गयी. इस बात पर थाना में जमकर स्थानीय लोगों ने बवाल काटा. लोगों ने थाना में तोड़फोड़ भी किया. इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि आमरोल के रहने वाले प्रमोद को बीते रात पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और स्थानीयों की मानें तो आरोपी की थाने में इतनी पिटाई हुई कि आरोपी प्रमोद की मौत हो गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मामला कस्टोडीयल डेथ की है पर फिलहाल लोगों के बवाल के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दी है. इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने अभी कुछ भी बोलने से मना किया है. इस घटना में कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए है. थाने के बाहर लाठी चार्ज किया गया और रिकॉर्डिंग करने वाले कुछ लोगों के मोबाईल भी पुलिस ने छीन कर तोड़ दिया. पुलिस ने थाना के आसपास किसी के आने पर रोक दी है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

