लालू यादव हुए सिंगापूर रवाना, कई नेताओं ने उनसे की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह की नाराजगी पर दी सफाई   

    लालू यादव हुए सिंगापूर रवाना, कई नेताओं ने उनसे की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने जगदानंद सिंह की नाराजगी पर दी सफाई   

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो गए. लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर जाने से पहले आरजेडी के कई सीनियर नेताओं ने उनसे मुलाकात की. लालू प्रसाद यादव की बीमारी को लेकर उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव सिंगापूर गए थे. उनका चेकअप हुआ था, अब उनका किडनी ट्रांसप्लांट होगा. इसके लिए वह सिंगापुर जा रहे हैं. डॉक्टर की देख में उन्हें सिंगापुर में रखा जाएगा. वहीं पार्टी के अंदर जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. पार्टी में कोई नाराज नहीं चल रहा है. हमारे पार्टी में जितने भी दल विलय किए थे, उन्हें हम लोग सम्मान दे रहे हैं और उन्हें पार्टी में जगह भी दी जा रही है.

    बता दें कि लालू यादव को किडनी की समस्या है. सिंगापूर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट होना है. इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. लालू यादव की बेटी रोहिणी उन्हें अपना किडनी डोनेट कर रही हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news