शिक्षा के मंदिर में लेडी टीचर के साथ छेड़खानी, डायरेक्टर ने कहा पहले किस दो फिर दूंगा सैलरी 

    शिक्षा के मंदिर में लेडी टीचर के साथ छेड़खानी, डायरेक्टर ने कहा पहले किस दो फिर दूंगा सैलरी 

    बेतिया(BETTIAH): पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में एक शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने  आया है. शिक्षिका ने निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है.  शिक्षिका पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. शिक्षिका ने बेतिया एसपी को आवेदन देकर नरकटियागंज के स्कूल संचालक अफरोज अख्तर पर छेड़खानी और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. शिक्षिका ने एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला के रंगली रंगलियत गांव की रहने वाली है. वह पिछले सात माह से जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के हरदिया चौक स्थित सेंट्रल स्कूल में मैनेजमेंट के पद पर कार्यरत हैं. स्कूल के निदेशक अफरोज अख्तर हमेशा उसके साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश करता है.  स्कूल में ही उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी करता है. जब वह इसका विरोध करती है तो डराता धमकाता है और बोलता है कि तुम हमेशा स्कूल पर ही ध्यान दोगे तू हमसे प्यार कब करोगी. पहले किस दो फिर सैलरी दूंगा. 

    शिक्षिका ने एसपी को सुनाई आपबीती 

    शिक्षिका ने बताया कि निदेशक अफरोज अख्तर ने उसे 25 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी और 10 हजार रुपये खाने पीने के लिए देने का वादा कर यहां बुलाया था. लेकिन सात माह में अब तक मात्र 60हजार 500रुपये दिया है. शिक्षिका ने एसपी से यह भी बताया है कि अफरोज अख्तर बड़े-बड़े नेताओं के संरक्षण में रहता है और कहता है कि उसे कुछ नहीं होगा तुम्हें जहां जाना है जाओ. मैं जब भी  अफरोज से अपना सैलरी मांगती हूं तो कहता है कि पहले मेरे साथ किस करो फिर सैलरी दूंगा. शिक्षिका ने यह भी बताया कि अफरोज के इस हरकत से मैं माइंडली हराश हूं. वही मामले में एसपी ने कार्रवाई के लिए शिक्षिका को शिकारपुर थाना में भेजा है. वहीं जब एसपी से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका आई थी उनके समस्या को गंभीरता से लिया गया ह.  कार्रवाई के लिए शिकारपुर थाने को भेजा गया है मामले में हर पहलू की जांच करवाई जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news