Jio vs Airtel vs BSNL: अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर करना चाहते हैं बचत तो जानिए 56 दिनों के वैलिडिटी प्लान पर कौन दे रहा शानदार ऑफर?

    Jio vs Airtel vs BSNL: अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर करना चाहते हैं बचत तो जानिए 56 दिनों के वैलिडिटी प्लान पर कौन दे रहा शानदार ऑफर?

    TNP DESK- भारत में अभी तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां ऐसी है जो एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने ग्राहकों को बेस्ट रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. ऐसे में अगर आप भी सस्ता रिचार्ज प्लान चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि जियो, BSNL और एयरटेल में किसका प्लान सस्ता है तो यह खबर आपके लिए है.....

    आपको बता दे कि अगर आप 2 महीने के लिए रिचार्ज करना चाहते हैं तो अलग-अलग कंपनियों ने अपने 2 महीने के प्लान में अलग-अलग ऑफर दिया है. आईए जानते हैं जियो एयरटेल और बीएसएनएल के दो महीने वाले  रिचार्ज प्लान में कौन सा बेस्ट है.....

    रिलायंस जिओ

    अगर आप रिलायंस जिओ का सिम यूज कर रहे हैं तो यहां आपको 579 के रिचार्ज प्लान पर 56 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी. इस रिचार्ज प्लान से आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना डेढ़ जीबी डाटा और 100 एसएमएस फ्री की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही आपको जिओ टीवी, जिओ हॉटस्टार और क्लाउड का भी सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा.

    एयरटेल

    वही आपको बता दे की एयरटेल ने भी 579 का रिचार्ज प्लान ऑफर किया है. जिसके तहत एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1.5 जीबी डाटा बेनिफिट और 100 एसएमएस की सुविधा दे रहा है. इसके साथ एयरटेल वीकेंड डाटा रोल और डाटा डिलाइट्स की भी सुविधा इस रिचार्ज प्लान में अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवा रहा है.

    बीएसएनएल

    वहीं अगर बीएसएनएल की बात करें तो बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए मात्र 347 रुपए में 56 दोनों का सस्ता वाला रिचार्ज प्लान ऑफर किया है. 347 रुपए में आप अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा ले सकते हैं.

    अगर आप मोबाइल रिचार्ज पर बचत करना चाहते हैं, तो BSNL के किफायती प्लान्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता  है. ऐसे में अगर इन तीनों कंपनी को देखा जाए तो बीएसएनल अभी सबसे कम पैसे में 2 महीने के लिए सबसे सस्ता रिचार्ज ऑफर कर रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news