एक पत्नी के लिए आपस में भिड़ गये दो पति, चाकूबाजी में एक हो गया लहूलुहान, आखिर कौन है असली हसबैंड ?

    एक पत्नी के लिए आपस में भिड़ गये दो पति, चाकूबाजी में एक हो गया लहूलुहान, आखिर कौन है असली हसबैंड ?

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर के नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. दरअसल, पत्नी की जान को लेकर दो दोस्त सूरज और कुंदन आपस में भिड़ गए. बताया जाता है कि महिला अपने पति सूरज के साथ रह रही थी. तभी आज सुबह सूरज का दोस्त कुंदन महिला के घर पहुंचा और उसके सामने ही सूरज पर चाकुओं से हमला कर दिया. किसी तरह महिला ने सूरज को कुंदन के चंगुल से छुड़ाया और सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां मौजूद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू कर दिया.

    प्राथमिक इलाज के बाद सूरज को आईसीयू में भर्ती कर लिया गया. महिला ने बताया कि कुंदन उसे और उसके पति को काफी परेशान करता था. आज सुबह कुंदन घर पहुंचा और सूरज को रास्ते से हटाने के लिए उसके शरीर पर चाकुओं से वार करना शुरू कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. सिरफिरे कुंदन का कहना है कि उसकी शादी एक साल पहले इस महिला से हुई थी. फिर वह सूरज से शादी कैसे कर सकती है. पूरा मामला लव ट्रॉएंगल का मालूम पड़ता है. सच्चाई क्या है वह ठोस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.

    रिपोर्ट-ऋतुराज

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news