Weather Update: झारखंड के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर आंशिक बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

    Weather Update: झारखंड के कुछ हिस्सों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर आंशिक बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 24 घंटों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई. इन दिनों मानसून का ट्रफ झारखंड के अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रहा है. पहले डाल्टनगंज जमशेदपुर और अब यह राजधानी रांची से होकर पार हो रहा है इसका असर आज झारखंड में झारखंड में पूरी तरीके से देखने को मिलेगा.आज पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है.लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए छतरी लेकर बाहर निकलनी पड़ेगी. वही पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश की बात की जाए तो चाईबासा में 129.4 मिली मीटर बारिश हुई.सबसे अधिक तापमन सरायकेला में 36.5 डिग्री सेल्सियस, तुम्हें सबसे कम तापमान चाईबासा में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    रांची से पार हो रहा है मानसून का ट्रफ़

    आज यानी गुरुवार के मौसम की बात करे तो आज झारखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून का ट्रफ अब राजधानी रांची से होकर पार हो रहा है जिसकी वजह से आज इसका असर पूरी तरह से राज्य में देखा जाएगा. कुछ जिलों में आज भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

    आज इन जिलों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट

    आईएमडी की माने तो आज लगभग सभी जिलों में बारिश होगी. वही कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला खरसावां, लोहरदगा गुमला, खूंटी,रांची जिला शामिल है. आज इन जिलो में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों के लोगों को आज खास तौर पर रहने की जरूरत है.

    पढ़े अपने जिलों का संभावित तापमान

    झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news