जेडीयू MLC दिनेश सिंह को  IT ने पटना एयरपोर्ट पर रोका, भरी मात्रा में कैश बरामद 

     जेडीयू MLC दिनेश सिंह को  IT ने पटना एयरपोर्ट पर रोका, भरी मात्रा में कैश बरामद 

    पटना(PATNA): एयरपोर्ट पर कैश ले जाते वक्त जदयू एमएलसी दिनेश सिंह को जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया. इसके बाद पूछताछ के लिए इनकम टैक्स और ईडी के अधिकारी एयरपोर्ट आए. उन्होंने दिनेश सिंह से पूछताछ की. 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह पटना एयरपोर्ट से बाहर निकले. 

    जानकारी के अनुसार 20 से 25 लाख कैश लेकर दिनेश सिंह दिल्ली से पटना आए थे. स्कैनिंग के दौरान पता चलने पर इनकम टैक्स को सूचित किया गया था. उसके बाद आईटी की टीम ने उनसे 3 घंटे तक पूछताछ की. वहीं, पटना एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह ने पत्रकारों से कहा, 'उन्होंने जो चाहा वह मांगा, जिसके बाद मैं चला गया. उन्हें कुछ नहीं मिला, कोई पैसा नहीं मिला, क्योंकि कुछ भी नहीं मिला.'हालांकि जब पत्रकारों ने पूछा कि आखिर आपको इनकम टैक्स अधिकारियों ने क्यों रोका? इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं इनकम टैक्स अधिकारी ने भी कैश मिलने से इनकार किया. लेकिन वे अपने साथ एक सीलबंद सूटकेस लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकले. आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इनकार किया  . 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news