जयप्रकाश नारायण जयंती: सीएम नीतीश ने याद किए पुराने दिन, जयंती समारोह में शामिल होने नागालैंड जाएंगे नीतीश कुमार

    जयप्रकाश नारायण जयंती: सीएम नीतीश ने याद किए पुराने दिन, जयंती समारोह में शामिल होने नागालैंड जाएंगे नीतीश कुमार

    पटना(PATNA): एंटी इमर्जेन्सी के हीरो जयप्रकाश नारायण की आज जयंती है. इस अवसर पर बिहार में कई जगह जयंती समारोह का भी आयोजन किया गया है. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने जेपी को याद करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण की जयंती हम लोग शुरू से मनाते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा इनकम टैक्स पर स्थापित हो, ये हम लोगों ने सोच कर काम किया था.

    “हम जेपी के सिद्धांत पर ही चलते हैं”

    नीतीश कुमार ने कहा कि हमने जेपी आंदोलन में भाग लिया था और जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हमने काम किया. जेपी ने समाज के लिए जो कार्य किया, वह बहुत बड़ा कार्य था. हम उन्हीं के सिद्धांत पर चलते हैं. जयप्रकाश जी की इच्छा जो थी उसे लागू कर बिहार को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि मैं जब तक जीवित हूं, तब तक इन्हें भूल नहीं सकता. जयप्रकाश नारायण की जयंती पर सिताबदियारा में अमित शाह के कार्यक्रम होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई कहीं आए जाए, उससे क्या फर्क पड़ता है.

    नागालैंड जा रहे सीएम

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे आज नागालैंड जा रहे हैं. जयप्रकाश नारायण की जयंती पर वहां के लोगों ने उन्हें आमंत्रित किया है. उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण नागालैंड में 3 साल तक रहे थे. नागालैंड के लोग बिहार आते रहते हैं और नीतीश कुमार से उनकी बात होती रहती है. नागालैंड में जयप्रकाश नारायण के प्रति वहां के लोगों में काफी श्रद्धा का भाव है. नागालैंड के लोगों द्वारा वहां पर जयप्रकाश नारायण के जयंती पर हर बार कार्यक्रम होता रहता है, इस बार नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news