क्या गूगल का दबदबा खत्म होने वाला है, जानिए ऐसा कौन कर रहा दावा, क्या हो रहा है नया

    क्या गूगल का दबदबा खत्म होने वाला है, जानिए ऐसा कौन कर रहा दावा, क्या हो रहा है नया

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): क्या ऑनलाइन सर्च की दुनिया में आने वाले समय में बदलाव होगा. क्या गूगल का आधिपत्य खत्म हो जाएगा. क्या उसकी जगह कोई और ले लेगा. हां, ऐसा दावा किया है माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख यानी सत्य नडेला ने. इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है.

    भविष्य में Bing बड़ा काम करेगा 

    इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी सेक्टर में एक बड़ा दावा किया जा रहा है. सत्या नडेला के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट केस सर्च इंजन Bing को लैंग्वेज आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ने का काम चल रहा है. इसकी बकायदा उन्होंने घोषणा की. उन्होंने यह दावा बहुत पुख्ता तरीके से किया है कि भविष्य में Bing बड़ा काम करेगा. यह उसी तरह से तैयार हो रहा है जैसे कि चैट जीपीटी को बनाया गया है.

    गूगल को मिल सकती है कड़ी चुनौती 

    हम आपको बता दें कि फिलहाल गूगल सर्च इंजन का पूरे वैश्विक बाजार में 84% हिस्सा पर कब्जा है. कंपनी को हर 3 महीने पर एड सेल्स से 10 बिलियन डॉलर की कमाई होती है. यह कंपनी की कुल कमाई का दो तिहाई हिस्सा है. माइक्रोसॉफ्ट के Bing का ऑनलाइन सर्च में फिलहाल 9 फ़ीसदी हिस्सा है. लेकिन जिस प्रकार से दावे किए जा रहे हैं, उससे यह लग रहा है कि आने वाले समय में गूगल को कड़ी चुनौती मिल सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news