NEET -PG 2023 परीक्षा के संबंध में भ्रामक सूचना पर मंत्रालय ने चेताया, जानिए क्या है सच

    NEET -PG 2023 परीक्षा के संबंध में भ्रामक सूचना पर मंत्रालय ने चेताया, जानिए क्या है सच

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर एक भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है. NEET -PG 2023 प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में यह भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की तिथि में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में घोषित शेड्यूल के अनुसार ही सारी चीजें होंगी.

    सोशल मीडिया पर जो सूचना शेयर की जा रही है वह यह है कि NEET-PG 2023 की परीक्षा 21 मई, 2023 को होगी. यह सूचना गलत है. भ्रामक सूचना में यह भी बताया गया है कि कब से कब ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे और कब तक प्रवेश पत्र उपलब्ध होगा.यह भी दिया गया है कि 20 जून, 2023 तक रिजल्ट प्रकाशित होंगे. स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्र-छात्राओं से इस भ्रामक सूचना पर ध्यान देने से मना किया है.

    गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ट्विटर हैंडल पर स्पष्ट किया है कि कुछ सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी दी जा रही है. इसे आगे शेयर नहीं किया जाना चाहिए. साथ ही यह भी कहा गया है कि गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. यह स्पष्ट किया गया है कि NEET-PG 2023 की परीक्षा 5 मार्च,2023 को होगी और इसके लिए प्रवेश पत्र 27 फरवरी को जारी किए जाएंगे. यह अलग बात है कि तिथि को बढ़ाने की मांग हो रही है.पर, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है यानी परीक्षा समय पर होगी पूर्व घोषित शेड्यूल पर होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news