दुनिया में बजा भारत का डंका, भारतीय ग्रैंड मास्टर ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत कर रचा इतिहास

    दुनिया में बजा भारत का डंका, भारतीय ग्रैंड मास्टर ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीत कर रचा इतिहास

    TNP DESK- शतरंज के खेल में भारत ने डंका बजाया है. सिंगापुर में आयोजित वर्ल्ड  चेस चैंपियनशिप जीत कर भारत के डी गुकेश ने रिकॉर्ड बनाया है. अपने प्रतिद्वंद्वी चीन के खिलाड़ी को उन्होंने निर्णायक गेम में पराजित किया. डी गुकेश दुनिया के सबसे कम उम्र वाले चेस चैंपियन बन गए हैं. विश्वनाथन आनंद के बाद जी गुकेश भारत के दूसरे चैंपियन बने हैं. 

    जानिए चैंपियनशिप के बारे में विस्तार से

    भारतीय ग्रैंड मास्टर डी गुकेश चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में पिछले विश्व विजेता चीन के डिंग विलेन से मुकाबला कर रहे थे. स्थिति ऐसी हो गई थी कि यह बड़ी बराबरी की ओर बढ़ रही थी.गुकेश काले मोहरे के साथ खेल रहे थे तभी 53 वीं चाल में चीन के डिंग लिरेन ने गलती कर दी और इस कारण जी गुकेश ने बाजी मार ली. इस पूरे गेम में रोमांच बना रहा. गुकेश विश्व चैंपियन के 18 वें चैंपियन बने.

    डी गुकेश के बारे में और भी जानकारी लीजिए

    भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का जन्म चेन्नई में 2006 में हुआ. 7 साल की उम्र से शतरंज खेलने लगे. विश्वनाथन आनंद से प्रभावित गुकेश उनकी अकादमी में प्रशिक्षण लिए हैं. गुकेश 2019 में ग्रैंड मास्टर बन गए थे. उनके पिता डॉक्टर हैं और उनकी मां माइक्रोबायोलॉजिस्ट. खिताब जीतने के बाद मुकेश बहुत भावुक हो गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डी गुकेश  को सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बनने पर बधाई दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news