Indian Coast Guard 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 पदों पर भर्ती, 10वीं और12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    Indian Coast Guard 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 पदों पर भर्ती, 10वीं और12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

    TNP DESK- अगर आप समुद्री सीमा की सुरक्षा में देश की सेवा करना चाहते हैं Indian Coast Guard में आपके लिए बढ़िया मौका है. क्योंकि इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक (जनरल ड्यूटी, डोमेस्टिक ब्रांच) और यांत्रिक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) के कुल 630 पदों पर भरी निकली गई है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जून तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट joinindiancostguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता 

    नाविक (जनरल ड्यूटी) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मैथ और फिजिक्स के साथ 12वीं पास होना जरूरी है. वही नाविक (डॉमेस्टिक ब्रांच) के लिए उम्मीदवार के पास दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए.

    यांत्रिक (सभी ट्रेड): 10वीं/12वीं के साथ AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में 2 से 4 साल का डिप्लोमा होना चाहिए. 

    आयु सीमा 

    इंडियन कोस्ट गार्ड में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष मांगी गई है 

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवार का चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, एसेसमेंट टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

    आवेदन शुल्क 

    जनरल, OBC, EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे. जबकि SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं लगेगा. 

    ऐसे करें आवेदन 

    आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं 

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें 

    रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करें 

    अब मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें 

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दे


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news