BREAKING: थाईलैंड से भारत आ रही एअर इंडिया के फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    BREAKING: थाईलैंड से भारत आ रही एअर इंडिया के फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : थाईलैंड के फुकेट से नई दिल्ली जा रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 को बम से उड़ाने धमकी मिली है. जिसके बाद थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इसकी पुष्टी फुकेट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने की है. बताया जा रहा कि एअर इंडिया के विमान ने 156 यात्री सवार थे.

    फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार 24 के अनुसार, विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी, लेकिन 20 मिनट की उड़ान के बाद, यह अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाता रहा और स्थानीय समयानुसार सुबह 11:38 बजे फुकेत हवाई अड्डे पर वापस आपातकालीन लैंडिंग की. बाद में बताया गया कि शुरुआती तलाशी के बाद, अधिकारियों को संबंधित एयर इंडिया विमान के अंदर कोई बम नहीं मिला.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news