भारत की हो रही तारीफ: भूकंप से तबाह तुर्की को और मदद देने के लिए आगे आया भारत, डॉक्टरों की भी टीम जा रही है इस्तांबुल

    भारत की हो रही तारीफ: भूकंप से तबाह तुर्की को और मदद देने के लिए आगे आया भारत, डॉक्टरों की भी टीम जा रही है इस्तांबुल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भूकंप से तबाह तुर्की और सीरिया का ज़ख्म बहुत गहरा है. यहां मरने वालों की संख्या लगभग 5000 पहुंच गई है. सीरिया में सरकार के कब्जे वाले और विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में लगभग 1000 लोगों की मौत की सूचना है. इधर भारत लगातार तुर्की को हर तरह की मदद पहुंचा रहा है. दो बड़े मालवाहक विमान से 101 एनडीआरएफ के जवान  तुर्की पहुंच गए हैं. दोनों मालवाहक विमान में साथ बड़े ट्रक जैसे वाहन भेजे गए हैं. स्वास्थ्य संबंधी उपकरण भी वहां भेजे गए हैं. इसके अतिरिक्त बहुत सारे सामान मसलन रेडी मेड फूड,कपड़ा, कंबल, दवाइयां आदि सामान तुर्की भेजे गए.

    तुर्की ने जताया भारत का आभार 

    भारत की मोदी सरकार ने तुर्की को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है. ताजा निर्णय में सरकार ने 89 डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ की टीम भेजने का निर्णय लिया है. भीषण भूकंप के कारण वहां बड़ी संख्या में लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. सबसे अधिक जरूरत इस देश में इलाज की ही है. इसलिए भारत ने अपनी सेना में कार्यरत डॉक्टरों को वहां भेजने का निर्णय लिया है. तुर्की के राष्ट्रपति ने इस आपदा की घड़ी में भारत द्वारा भेजे गए सहयोग के प्रति आभार जताया है. संसद में अभी तुर्की और सीरिया में आए भूकंप की वजह से मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया. उधर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तुर्की के राष्ट्रपति से फोन पर बात कर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news