शर्मनाक: दरभंगा में डायन बता महिला को निर्वस्त्र कर जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वारयल

    शर्मनाक: दरभंगा में डायन बता महिला को निर्वस्त्र कर जमकर की पिटाई, वीडियो हुआ वारयल

    दरभंगा(DARBHANGA): जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर के दरगाह टोल में सोमवार से लापता ढाई वर्ष के बच्चे का शव मिलने के बाद पड़ोस की महिला पर तंत्र साधना कर बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया गया. दरभंगा में पिछले दिनों एक ढाई साल के बच्चे की अंधविश्वास के नाम पर तंत्र मंत्र कर बलि देने का मामला सामने आया था. बच्चे का शव  के घर से बरामद किया गया था. जिसके बाद भीड़ ने आरोपित महिला की जमकर पिटाई कर दी. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने पोल में रस्सी से बांध महिला को निर्वस्त्र करके जमकर पिटाई की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वारयल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को निर्वस्त्र कर उनके साथ बदसलूकी की.

    वारयल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर पहले बिजली की पोल से बांध कर उसकी जमकर पिटाई की. उससे भी जब ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो उक्त महिला को सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला पिटाई से बेहोश हो जाती है. जिसके बाद आक्रोशित भीड़ मृत बच्चे को पीड़ित महिला के शरीर के ऊपर रख कर उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है.  

    पूरा मामला

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर के दरगाह टोल के गुलबीया देवी एवं श्याम चौपाल के ढाई साल का पुत्र आयुष सोमवार को दिन के करीब 1 बजे लापता हो गया. काफी तालाश करने के वावजूद भी बच्चे का किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला. उसी क्रम में जानकारी मिली कि बच्चा का शव घर के पास ही अर्ध निर्मित मकान में पड़ा हुआ है. जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बच्चा का शव पड़ा हुआ है और शव के आस पास तंत्र बिधा का समान फैला था. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी. वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर महिलाओं को भीड़ के चुंगल से आजाद करवाया और प्राथमिक इलाज के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां पीड़ित महिला का इलाज चल रहा है.

    इस मामले में दो एफआईआर दर्ज

    वहीं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. महिला को इलाज हेतु डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इस मामले में FSL की टीम बुलाई गई थी. टीम घटना स्थल की बारीकी से साक्ष्य को कलेक्ट कर ले गई है. इस मामले में फिलहाल दो एफआईआर किया गया है. एक बच्चे की हत्या की और दूसरा भीड़ तंत्र द्वारा महिला की पिटाई की. फिलहाल इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है और शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news