मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ युवक, चोर समझ कर लोगों ने कर दी धुनाई

    मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ युवक, चोर समझ कर लोगों ने कर दी धुनाई

    शेखपुरा(SHEKHPURA): बिहार के शेखपुरा जिले से मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है. मामला है शेखपुरा जिले के वार्ड नम्बर 21 जमालपुर का जहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को चोर समझ कर स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. घायल युवक कुछ भी बोल पाने में असमर्थ था. बताया जाता है कि करिहो गांव की ओर से मारपीट करते हुए कुछ युवकों ने जमालपुर तक लाकर विक्षिप्त व्यक्ति छोड़ दिया. जमालपुर के कुछ मुहल्ले वासियों  के हस्तक्षेप के बाद युवक की जान बचाई गयी और घटना की सूचना स्थानीय शेखपुरा पुलिस को दी गयी. मौके पर पुलिस पहुंच कर युवक को अपने साथ थाना ले गयी.  जिसके बाद उसका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया.  इस सम्बंध में दरोगा से बात की गई तो तो टाउन थाना के दरोगा ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दूरभाष पर दिया जिसके बाद पुलिस पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए ले गयी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news