बीमार हालत में गुरुजी को देख नहीं सकते इसलिए अस्पताल के बाहर से लौट गए : सीता सोरेन

    बीमार हालत में गुरुजी को देख नहीं सकते इसलिए अस्पताल के बाहर से लौट गए : सीता सोरेन

    दुमका (DUMKA): दिशोम गुरु शिबू सोरेन बीमार है. दिल्ली में उनका इलाज चल रहा है. उनके पुत्र हेमंत सोरेन बसंत सोरेन और पुत्रवधू कल्पना सोरेन गुरु जी की देखरेख के लिए दिल्ली में डेरा डाले है. पक्ष हो विपक्ष सभी दल के नेता दिल्ली पहुंचकर गुरु जी का के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं. इतना ही नहीं खुद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अस्पताल पहुंचकर दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ले चुकी है. इस सबके बीच एक नाम ऐसा भी है जिनकी तरफ से अभी तक गुरु जी के स्वास्थ्य को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

    गुरुजी की सलामती के लिए मंदिर में की पूजा अर्चना : सीता सोरेन

    हम बात कर रहे है गुरु जी की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन की. गुरुजी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन हूल दिवस के मौके पर दुमका के पोखरा चौक पर स्थापित सिदो कान्हु की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची थी. गुरु जी के स्वास्थ्य के बाबत जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह गुरु जी से मिलने दिल्ली गई थी. अस्पताल के बाहर गाड़ी पर बैठी रही लेकिन वह बीमार हालत में गुरु जी को देख नहीं सकती, इसलिए वह वापस लौट गई. उन्होंने कहा की मंदिर पहुंचकर गुरु जी की सलामती के लिए पूजा अर्चना भी की है. उन्होंने कहा कि परिवार में गुरु जी बाबा से पिता से भी बढ़ कर प्यार मिला है. बीमार हालत में उन्हें देख नहीं सकते, बस इतना ही चाहते है कि बाबा जल्द स्वस्थ्य होकर हमारे बीच लौटे.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news