विधायक जयराम महतो के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह समर्थक घायल 

    विधायक जयराम महतो के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह समर्थक घायल 

    TNP DESK-  डुमरी विधायक जयराम महतो के काफिले की एक स्कॉर्पियो वाहन रविवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बलरामपुर क्षेत्र में  हुआ. बताया जा रहा है कि  विधायक अपने काफिले के साथ धनबाद लौट रहे थे उसी वक्त ये हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार तेज बारिश कारण गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए. जिसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

    जयराम महतो ने ट्वीट कर दी जानकारी

    जयराम महतो ने ट्वीट कर बताया कि मेरे साथ चल रहा स्कॉर्पियों पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा से धनबाद लौटते वक्त बलरामपुर से पुरुलिया के बीच भारी बारिश के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बारिश के कारण स्कॉर्पियो का चक्का स्लिप करने से 200 फीट जंगल में जा घुसी और पलट गया. घटना में वाहन में सवार 6लोग घायल है. आनन फानन में सभी को पुरुलिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,यहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. धनबाद के स्टील गेट स्थित जिस्म हॉस्पिटल में संतोष,दिनेश और मंशु इलाजरत है. वही अशर्फी धनबाद में रूपक, विनय बॉडीगार्ड और अनिल इलाजरत है.डॉक्टर के अनुसार सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर है. आज सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news