कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा :अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा :अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    कैमूर(KAIMUR): बिहार के कैमूर जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां भभुआ-चैनपुर पथ पर परैया मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पानी भरे गड्ढे में जाकर पलट गई. जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है. मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सिहोरा गांव निवासी 28 साल के संतोष कुमार और 31 साल के रमेश कुमार के रुप में हुई है.

    अनियंत्रित बाइक गड्ढे में पलटने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

    परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 8:30 बजे चैनपुर से बाजार कर दोनों एक बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए वापस लौट रहा थे, तभी परैया मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे चार्ट में पलट गई. जहां पानी भरे गड्ढे में जाने से दोनों की मौत हो गई है. आज रविवार की सुबह में पता चला तो स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई. उसके बाद गड्ढे से दोनों शव को बाहर निकाल गया. वहीं सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

     परिजनों में मचा कोहराम

    चैनपुर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैनपुर थाना अंतर्गत शनिवार की देर रात्रि अनियंत्रित बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया. पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. चैनपुर अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी ही सरकार के तरफ से मुआवजे की राशि परिजनों को दे दी जाएगी.

    रिपोर्ट-अजीत गुप्ता


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news