Bihar News: रुके वेतन की मांग करना महिला सिपाही को पड़ा भारी, पुलिस लाइन में ही डीएसपी ने जमकर कर दी पिटाई, पढ़ें फिर क्या हुआ

    Bihar News: रुके वेतन की मांग करना महिला सिपाही को पड़ा भारी, पुलिस लाइन में ही डीएसपी ने जमकर कर दी पिटाई, पढ़ें फिर क्या हुआ

    मोतिहारी(MOTIHARI): मोतिहारी पुलिस की एक बड़ी करतूत सामने आई है. जहां पुलिस लाइन में महिला सिपाही की जमकर पिटाई की गई है. ये घिनौनी करतूत किसी और ने नहीं लाइन डीएसपी ने किया है. यह आरोप हम नहीं लगा रहे बल्कि सदर अस्पताल में इलाज के लिए आयी महिला सिपाही ने अपने डीएसपी पर लगाया है. महिला सिपाही का कसूर बस इतना है कि वह अपने बंद वेतन को लेकर आग्रह कर रही थी. जिसके बाद उसके साथ पिटाई की गई. महिला के सर और आंख पर जख्म के निशान है.

    ये है पूरे विवाद की वजह

    आपको बता दें कि 2018 बैच की महिला सिपाही पूनम कुमारी को 2022 में कल्याणपुर थाना से सस्पेंड कर दिया गया था. आरोप था कि वह ड्यूटी ठीक से नहीं करती है. जिसके बाद से सिपाही का वेतन बंद है. इस बीच उसका कहना है कि कल उसे पुलिस लाइन बुलाया गया और वेतन के मुद्दे पर कुछ वाद विवाद हुआ जिसके बाद उसकी पिटाई शुरु कर दी गई.

    महिला सिपाही ने पिटाई के साथ कई और संगीन आरोप लगाया है

    महिला सिपाही से जब सवाल किया गया कि अपने उच्चधिकारी पर इतना बड़ा आरोप लगा रही है तो उसने साफ तौर पर कहा कि हम आरोप नहीं लगा रहे है बल्कि पूरा घटना पुलिस लाइन के सीसीटीवी में कैद हो चुकी है.उसकी जांच कराई जाए.महिला ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मोतिहारीं पुलिस महकमे पर कई तरह के संगीन आरोप लगाए है,लेकिन जांच के बाद ही असली मामले का खुलासा होगा. इस संबंध में फोन के माध्यम से मोतिहारी एसपी से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि महिला सिपाही का सारा आरोप निराधार है और इस मामले में नगर थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news