Breaking:- नये साल में हेमंत कैबिनेट की हुई बैठक, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

    Breaking:- नये साल में हेमंत कैबिनेट की हुई बैठक, 34 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- नये साल के आगमन पर हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई, जसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. इस मीटिंग में कुल 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी . कैबिनेट ने जिन प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगायी, इसमे पथ निर्माण की प्रमुख योजनाओं पर स्वीकृति मिली. जिसमे पाकुड़ के कोयला मोड़ से छोटा मोहनपुर तक सड़क बनायी जाएगी. इस रोड को बनाने में 44 करोड़ रुपए का खर्च आएगा. इधर, गढ़वा के हूर मोड़ से डाल्टनगंज तक सड़क बनेगी. जिसके बनाने का अनुमान 86 करोड़ा आएगा. इन सडकों के अलावा नामकुम से डोरंडा तक 126 करोड़ की लागत से फोर लेन रोड का निर्माण किया जाएगा. इन सड़कों के अलावा गिरिडीह स्थित बोडो एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए 25 एकड़ भूमि के अधिग्रहण और उसमे शामिल 17.9 एकड़ रैयती भूमि के अधिग्रहण के लिए 60.75 करोड़ की स्वीकि दी गई है. इन सबों के अलावा अफसरों को लैपटॉप की सुविधा भी मिलेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news