गुजरात विधानसभा चुनाव:  पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, जानिए क्या है माहौल

    गुजरात विधानसभा चुनाव:  पहले चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, जानिए क्या है माहौल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): - गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर जारी है. 89 सीटों पर पहले चरण के मतदान के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. पहले चरण के मतदान में 19 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. सभी दल के प्रमुख नेता इन विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

    गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है.पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है. दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा. भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया है और अपनी पार्टी के लिए वोट मांगे हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अमित शाह कि कई चुनावी सभाएं हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी 6 रोड शो है. इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है. इसके अलावा कांग्रेश और आम आदमी पार्टी भी मुस्तैदी से चुनाव लड़ रही है. पहले चरण के मतदान में 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news