मंदिर के चढ़ावे के लिए भिड़ा पुजारियों का गुट, जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल  

    मंदिर के चढ़ावे के लिए भिड़ा पुजारियों का गुट, जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल  

    रोहतास(ROHTAS): मंदिर में पुजारी पूजा कराते हैं. मगर, शायद ही कभी पुजारी को मंदिर में किसी ने लड़ते देखा होगा. मगर, जिले के दिनारा में एक नहीं बल्कि दो पुजारियों का गुट आपस में ही लड़ने लगा. दिनारा का प्रसिद्ध भलुनी धाम देवी मंदिर परिसर उस समय रण क्षेत्र में बदल गया, जब पुजारियों का दो दल आपस में भिड़ गया. इस दौरान जमकर लाठियां भांजी गईं. लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    लाठी-डंडे भांजते वीडियो वायरल

    पुजारियों के बीच लाठी-डंडे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक पुजारी दूसरे पुजारी पर लाठी-डंडों से प्रहार करता दिख रहा है. वही दूसरे लोग भी लाठियों से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन जानकार बताते हैं कि यह वायरल वीडियो कल शुक्रवार का ही है. जब मंदिर परिषद में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी. उसी दौरान चढ़ावा के पैसे को लेकर पुजारियों के दो गुट आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से प्रहार शुरू कर दिया. बाद में पूजा करने आए भक्तों तथा स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ. पुजारियों के लाठी-डंडों से मारपीट करने का वीडियो इलाके में वायरल हो रहा है. लेकिन सवाल उठता है कि जिस देवी मंदिर परिसर में भक्त श्रद्धा से पहुंचते हैं, वहां के पुजारी अगर चढ़ावा के पैसे के लिए मारामारी करें तो यह अशोभनीय हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news