सर्वस्पर्शी और समावेशी विकास का सबसे उत्तम साधन सहकारिता है: अमित शाह

    सर्वस्पर्शी और समावेशी विकास का सबसे उत्तम साधन सहकारिता है: अमित शाह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सर्वस्पर्शीय और सर्वसमावेशी विकास का सबसे उत्तम माध्यम सहकारिता है. शाह ने शनिवार को ट्वीट कर देशवासियों को 100वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाकर इस क्षेत्र को और सशक्त, आधुनिक व पारदर्शी बनाने के लिए संकल्पित है.

    उन्होंने कहा कि सहकारिता का विचार सर्वस्पर्शीय व सर्वसमावेशी विकास की कल्पना को चरितार्थ करने का सबसे उत्तम माध्यम है. शाह ने कहा कि उन सभी महापुरुषों को वह नमन करते हैं जिन्होंने भारत में सहकारिता के विचार को बल देने के लिए अथक प्रयास किए.उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवनस्तर को ऊपर उठाने में जुटे सभी भाईयों-बहनों को वह बधाई देते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news