शिबू सोरेन के निधन पर 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

    शिबू सोरेन के निधन पर 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

    रांची (RANCHI) : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है. इसके साथ ही, राज्य सरकार ने दो दिन (4 और 5 अगस्त) अवकाश घोषित किया है. राज्य के सभी सरकारी कार्यालय दो दिनों तक बंद रहेंगे. कैबिनेट विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. आज शाम तक उनका पार्थिव शरीर झारखंड लाया जाएगा. एअरपोर्ट से पार्थिव शरीर मोरहाबादी आवास लाया जाएगा. कल सुबह इसे पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, वहां से पार्थिव शरीर विधानसभा ले जाया जाएगा. उसके बाद शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा. तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. शोक की अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. 4 और 5 अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

    बता दें कि सर गंगाराम अस्पताल ने शिबू सोरेन को सोमवार सुबह 8.56 बजे मृत घोषित किया. लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हुआ. वह किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें लगभग डेढ़ महीना पहले स्ट्रोक भी आया था और लगभग एक महीने से लाइफ सपोर्ट पर थे. गंगाराम अस्पताल में नेफ्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. एके भल्ला और न्यूरोलॉजी की टीम उनका इलाज कर रही थी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news