अलाव से झुलस कर बच्ची की मौत, जानिए कैसे हुआ यह हादसा

    अलाव से झुलस कर बच्ची की मौत, जानिए कैसे हुआ यह हादसा

    सिमडेगा (SIMDEGA) : यह दुखद खबर सिमडेगा जिले से है, जहां मरियमपुर में आग से झुलस कर एक बच्ची की मौत हो गई. घटना को लेकर बताया जा रहा कि अलाव के कारण यह आग लगी. ठंड होने की वजह से सभी लोग अलाव ताप रहे थे लेकिन बच्ची के कपड़े में आग लग गई, जिस कारण वह झुलस गई.

    जानिए दुखद घटना के बारे में विस्तार से

    सिमडेगा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरियमपुर में यह हादसा हुआ है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग कचड़ा को इकट्ठा कर अलाव ताप रहे थे. छोटी सी बच्ची प्रिंसी टेटे अन्य लोगों के साथ अलाव ताप रही थी. थोड़ी देर बाद अन्य लोग चले गए लेकिन यह बच्ची वहां पर खेलने लगी. लेकिन खेलते-खेलते बच्ची के कपड़े में आग लग गई. वह चिल्लाने लगी. जब तक लोग आसपास से दौड़ कर वहां आते वह काफी झुलस गई थी. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है. आसपास के लोगों में भी शोक है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news