पूर्णिया(PURNIYA): भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्णिया में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की डेमोग्राफी बदल दी गई है. उन्होंने कहा कि इस इलाके को गौ तस्करी का बड़ा अड्डा बना दिया गया है. तुष्टीकरण की नीति और वोट बैंक की राजनीति के कारण इस इलाके में काफी बदलाव आया है.
“मुसलमानों की आबादी तेजी से क्यों आगे बढ़ी”
उन्होंने बताया कि एक तरफ जहां पशुओं की संख्या में तस्करी के कारण कमी आई है, वहीं आबादी 20 गुना बढ़ गया है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह किसकी आबादी बढ़ी है. आखिरी हिंदुओं की आबादी क्यों घटी और मुसलमानों की आबादी तेजी से क्यों आगे बढ़ी? इसके पीछे मुख्य वजह धार्मिक और राजनीतिक संरक्षण दिया जाना है. उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेता उनके लठैत बन जाते हैं. उन्हें देश की चिंता नहीं बल्कि मुसलमानों की चिंता सताने लगती है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

