हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, जानिए उनके बारे में विस्तार से

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन, जानिए उनके बारे में विस्तार से

    गुरुग्राम (GURUGRAM) : हरियाणा की राजनीति का एक बड़ा चेहरा आज गुम हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन हो गया. 1989 में पहली बार ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे. वे हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे.

    ओम प्रकाश चौटाला के बारे में जानिए विस्तार से

    हरियाणा की पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का निधन आज गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. आखरी बार उन्हें हरियाणा में हुए चुनाव के दौरान वोट डालते हुए देखा गया था. भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के सुपुत्र ओम प्रकाश चौटाला भले 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनका कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा. 1989 में पहली बार ओम प्रकाश चौटाला मुख्यमंत्री बने थे. जुलाई 1990 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, लेकिन 5 दिनों बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. अप्रैल 1991 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने मात्र दो सप्ताह में उनकी कुर्सी चली गई. राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है. कई अन्य राजनेताओं ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news